सर्दियों में जरूर खाएं ये चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी

1. तुलसी और शहद तुलसी और शहद में मौजूद औषधीय गुण आपको ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों से बचाते हैं। इसके लिए आप तुलसी का एक पत्ता लें, इसे शहद के साथ चबा लें। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों का पानी भी पी सकते हैं।

2. अदरक अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है। यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है। सर्दियों में अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए, इसके लिए चाय या दूध में अदरक डाल कर सेवन कर सकते है।

3. बाजरे की रोटी   बाजरे की रोटी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी भी पाए जाते हैं।

4. लहसुन लहसुन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और आपको हेल्दी भी रखता है। लहसुन खाने से विंटर इंफेक्शन से भी बचाव हो सकता है। लहसुन को खाने में शामिल कर सकते हैं या लहसुन की 1-2 कली सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं।

5. ड्राई फ्रूट्स सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिल सकती है। ड्राई फ्रूट्स गर्म होते हैं, इससे शरीर भी गर्म रहता है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।

6. गुड़ गुड़ की तासीर गर्म होती है, साथ ही गुड़ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आप गुड़ की चाय, गुड़ के लड्डू आदि खा सकते हैं।

7. सूप सर्दियों में टमाटर सूप, ब्रोकली सूप, बीन्स सूप, वेजिटेबल सूप, प्याज सूप, चिकन सूप आदि का सेवन कर सकते हैं।  सूप में एंटीऑक्सीड्टेंस्, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो ठण्ड में आपके शरीर को मजबूत बनाता है।