लिपस्टिक लगाने का सही तरीका, पूरा दिन टिकी रहेगी आपकी लिपस्टिक

लिपस्टिक लगाते समय महिलाएं अक्सर कुछ बातों को नजरअंदाज कर देती हैं. जिससे उनका मेकअप लुक फीका लगने लगता है देखे इसे लगाने का सही तरीका

लिपस्टिक लगाने के लिए होंठों को सही आकार देना जरुरी है इसके लिए आप लिप लाइनर का उपयोग करे। लिप लाइनर का कलर लिपस्टिक से एक शेड डार्क होना चाहिए।

लिपस्टिक लम्बे समय तक टिकी रहे इसके लिए लिपस्टिक के ऊपर ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाए। यदि ट्रांसलूसेंट पाउडर नहीं है तो आप बहुत कम मात्रा में  बेबी पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकती है।

लिपस्टिक का चुनाव हमेशा आपकी स्किन टोन के अनुसार करे। यदि आप गौरी है तो न्यूड शेड के साथ पिंक रंगो के टोन का इस्तेमाल करे।      

यदि आपका रंग गहरा है तो चॉकलेट ब्राउन, रोज़ी ब्राउन वाले शिमर या वार्म रेड का टोन चुने।

लिपस्टिक का रंग उभरकर लाने के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर फाउंडेशन लगा ले।

अगर आपके होंठ सूखे रहते है तो लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाए फिर कुछ देर बाद लिपस्टिक लगाए।