कौन है रघुराम राजन, आइये जानते है उनके बारे में कुछ अहम बातें

रघुराम राजन का जन्म 3 फरवरी 1963 को भोपाल, मध्यप्रदेश में हुआ था।

50 साल की उम्र में रघुराम राजन भारत के केंद्रीय बैंक (RBI)के सबसे कम उम्र के गवर्नर बने थे।

वह एक तमिल परिवार में पैदा हुए थे और उनके पिता भारत सरकार में एक वरिष्ठ IAS अधिकारी थे।

उन्होंने साल 1985 में अपनी B.Tech इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई IIT दिल्ली से की है। इन्होने दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी MIT से पीएचडी किया।

राजन को भारतीय अर्थव्यवस्था का जेम्स बॉन्ड यह तक की रॉक स्टार अर्थशास्त्री भी कहा जाता है।

रघुराम राजन ने सितम्बर 2013 से सितम्बर 2016 तक बतौर RBI गवर्नर के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।

रघुराम राजन ने अक्टूबर 2003 से दिसम्बर 2006  तक अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष के चीफ इकोनॉमिस्ट के रूप में काम किया।

साल 2008 में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रघुराम राजन को अपना आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया।