बेस्ट होली सॉन्ग्स प्लेलिस्ट 2023 

होली पर मौज-मस्ती और डांस करने के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग देख रहे है ? होली गानो की प्लेलिस्ट में ये गाने जरूर जोड़े।

होली खेले रघुवीरा-(बागवान ) यह गाना अमिताभ और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है। इस गाने को उदित नारायण के साथ अमिताभ बच्चन ने ही गाया है।

रंग बरसे - (सिलसिला १९८१) यह गाना अमिताभ और रेखा पर अभिनीत है होली का त्यौहार इस गाने के बिना अधूरा सा है।

बलम पिचकारी- (ये जवानी है दीवानी ) रंग बरसे गाने की तरह ही ये गाना भी होली का मजा दुगुना कर देता है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ये गाना होली पर प्ले किया जाता है।

सोनी सोनी अखियों वाली- (मोह्हबतें)  आपके प्यार को छेड़ने और रंग बिखरने के लिए ये गाना परफेक्ट है। इस गाने के बिना होली अधूरी है।

आज ना छोड़ेगे-(कटी पतंग ) राजेश खन्ना पर फिल्माया गया ये गाना होली के लिए बेस्ट है। यह गाना लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था।

होली के दिन दिल -( शोले 1975)  1975 की सुपरहिट मूवी शोले का यह गाना आपकी होली की प्लेलिस्ट में जरूर रखे। इसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था।

अंग से अंग लगाना-(डर) शाहरुख़ खान और जूही चावला की मूवी डर का गाना ' अंग से अंग लगाना ' होली के बेस्ट गानों में से एक है।

गौरी तू लठ मार-(टॉयलेट ) 'गौरी तू लठ मार' गाना अक्षय कुमार और भूमि पाडनेकर अभिनीत मूवी टॉयलेट- एक प्रेम कथा का है।