काजल लगाते समय रखे कुछ सावधानियाँ

हमारी आँखें सबसे नाजुक होती है।आँखों में काजल लगाते समय थोड़ी भी लापरवाही हमारी आँखो को इन्फेक्ट कर सकती है इसलिए काजल लगाते समय इन बातो का जरूर ध्यान रखे।

काजल खरीदते समय इसकी एक्सपाइरी डेट जरूर देखे, एक्सपायर काजल लगाने से आपकी आँखो को नुकसान पहुंच सकता है।

अपना युस किया हुआ काजल किसी और को लगाने के लिए नहीं दे, इससे इन्फेक्शन का खतरा होता है।

काजल लगाते समय कभी-कभी आँखों में पानी आता है लेकिन यदि लगातार पानी आ रहा है तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यदि आपकी आँखों में किसी प्रकार का इन्फेक्शन हुआ है तो काजल लगाने से बचे। इसमें उपयुक्त केमिकल इन्फेक्शन को बढ़ा सकता है।

यदि आप रोज काजल लगाती है तो रात को सोने से पहले काजल साफ़ करके सोये, इसे साफ़ करने के लिए नारियल का तेल या मेकअप रिमूवर युस कर सकती है।